Noida Crime News : लिंक पर क्लिक करते ही उड़े 21 हजार रूपये
भारत
RP Raghuvanshi
03 Jun 2022 08:19 PM
नोएडा (चेतना मंच)। क्रेडिट कार्ड पर रीवार्ड प्वाइंट मिलने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक मीडिया कर्मी को लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही मीडिया कर्मी के खाते से 21 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। ठगी के शिकार व्यक्ति ने थाना सेक्टर 20 में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सेक्टर 16 ए में एक मीडिया संस्थान में कार्यरत हरकेश कुमार शर्मा के मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति ने खुद को क्रेडिट कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट मिलने हैं।रिवॉर्ड प्वाइंट का फायदा उठाने के लिए एक व्यक्ति ने एक लिंक हरकेश कुमार शर्मा के मोबाइल पर भेजा। हरकेश कुमार शर्मा ने जैसे ही इस लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 21हजार रुपए कट गए। ठगी का शिकार होने पर हरकेश कुमार ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जिस नंबर से हरकेश कुमार शर्मा को लिंक भेजा गया उसकी जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।