Noida Crime News : ईट से वार कर, किसान की हत्या अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:56 PM
Noida : नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवटा में एक किसान की ईंट से वार कर हत्या कर दी। हत्यारे फरार हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार थाना दनकौर में बाबूराम पुत्र किशन सिंह निवासी देवटा ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई सतीश (32 वर्ष )घर से कहीं गए थे। तभी पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका भाई मृत अवस्था में पशु अस्पताल के पास पड़ा हुआ है ।
घटना की सूचना थाना दनकौर पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर दी गई ,मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पाया कि अज्ञात बदमाशों ने उसके भाई के सर पर हमला कर वादी के भाई की हत्या कर दी गई। जिसकी पहचान सतीश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।