Noida Crime News : प्रेमिका की मौत से आहत युवक ने लगाई फांसी, युवक का कमरे में लटका मिला शव
Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
चेतना मंच
11 Aug 2022 05:42 PM
Noida : नोएडा । अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुए हैं जिस कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में किराए पर रहने वाले विजयपाल पुत्र अमृतलाल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।
थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि विजयपाल की प्रेमिका ने करीब 3 माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि संभवत इसी कारण विजयपाल ने आत्महत्या की है।
वहीं थाना कासना क्षेत्र के कासना में रहने वाले (23 वर्षीय) हृदेश गोस्वामी पुत्र हरिओम गोस्वामी का शव फंदे पर लटका मिला है। हरिओम मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला था और ग्रेटर नोएडा की होंडा कंपनी में काम करता था। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है यह हृदेश गोस्वामी आस पड़ोस में किसी से अधिक मतलब नहीं रखता था। पड़ोसियों ने जब उसे दो दिन तक कमरे से बाहर निकलते हुए नहीं देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक को दी। हृदेश के कमरे से बदबू भी आ रही थी। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। मकान का दरवाजा तोडऩे के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।