Noida : नोएडा । 25 हजार रुपये के इनामी गौकश को थाना दनकौर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गत दिनों हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था।
एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अट्टा फतेहपुर गांव के बाहर जंगल में गौकश ताजू को घेर लिया। पुलिस से घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से ताजू घायल हो गया। एडीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया ताजू शनिवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। इसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पकड़े गए ताजू पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित है। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर गौकश है और गौकशी की अनेकों वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।