नोएडा । थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के मोरना गांव में किराए पर रहने वाली एक युवती के साथ उसके सगे जीजा द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने लडक़ी को डाक्टरी जांच के लिए भी भेजा जिसमें डाक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सेक्टर-24 थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोरना गांव में पश्चिमी बंगाल की रहने वाली एक युवती के साथ उसके सगे जीजा सूजन सरकार निवासी पश्चिमी बंगाल हाल निवासी फरीदाबाद ने बलात्कार किया। पुलिस ने लडक़ी के परिजनों की तहरीर पर जीजा के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर युवती को डॉक्टरी प्रशिक्षण के लिए भेजा जहां बलात्कार की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस ने सूजन सरकार को मोरना बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया, उसने खुद ने भी पुलिस के सामने बलात्कार करने की पुष्टि की है।