Noida Crime News : पत्नी के काम पर जाते ही साली से किया दुष्कर्म जीजा पहुंचा जेल
भारत
RP Raghuvanshi
11 May 2022 09:54 PM
Noida : नोएडा। बहाने से अपनी साली को घर बुलाकर पत्नी के नौकरी पर जाने के बाद बलात्कार करने वाले जीजा को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना-49 में पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके जीजा प्रियतेश कुमार पुत्र स्व. दीक्षा प्रसाद कुशवाहा निवासी ग्राम देवधा, थाना पकरी बरामा जिला नवादा (बिहार) हाल पता कालका इंक्लेव, सलारपुर सेक्टर-101 ने देखरेख के बहाने उसे अपने घर बुलाया। आरोपी की पत्नी जब काम पर चली गयी तो उसने साली के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि वह किसी को इसके बारे में न बताए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।