Noida Crime News : लग्जरी पोर्श कार से लाखों की नगदी बरामद
भारत
RP Raghuvanshi
27 Jan 2022 07:44 PM
Noida : नोएडा । विधानसभा चुनाव (Assembly Election )को शांतिपूर्ण कराने के लिए लगातार चेकिंग कर रही गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान लग्जरी कार पोर्श से 21 लाख से अधिक की नगदी बरामद की गयी है। बरामद रकम को सीज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नरेट को मीडया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया किथाना सेक्टर-58 पुलिस नोएडा व एसएसटी (स्थाई निगरानी समिति ) द्वारा चेकिंग के दौरान संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-58 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-60 चौकी के पास से आ रहे कार(पोर्श) सवार रोहित अवाना पुत्र भगत सिंह के पास से 21,23,990 रुपए बरामद किए गए है। जिनके संबंध में रोहित अवाना द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका। उक्त संपत्ति को सीज करके नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विधानसभा निर्वाचन-2022 को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार, शराब व अन्य प्रतिबंधित व चुनाव को प्रभावित करने के लिए सामान आदि की तस्करी रोकने के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर से सटे सभी जनपदों के बॉर्डर व विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।