Noida Crime News : ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के नाम पर ठगा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:24 AM
Noida : नोएडा। साइबर ठग ने खुद को सैन्य अधिकारी बता कर स्कूटी बेचने के नाम पर एक व्यक्ति को 18875 रुपए का चूना लगा दिया। पीडि़त ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की है और थाना सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज कराया है। बरौला गांव निवासी विपुल त्यागी पुत्र सुशील त्यागी ने ओएलएक्स पर एक स्कूटी सेल का विज्ञापन देखा। स्कूटी की कंडीशन सही थी और उसकी कीमत भी काफी कम डाली गई थी।
ओएलएक्स पर दिए गए फोन नंबर पर विपुल त्यागी ने फोन किया तो उसकी बिजेंद्र नामक व्यक्ति से बात हुई। बिजेंद्र ने खुद को आर्मी अधिकारी बताया बताते हुए खुद की पोस्टिंग दिल्ली कैंट में बताई। उसने बताया कि उसका कहीं और ट्रांसफर हो गया है , इसलिए वह स्कूटी बेच रहा है। भरोसा दिलाने के लिए उसने विपुल त्यागी से वीडियो कॉल पर बात की। वीडियो कॉलिंग में बिजेंद्र आर्मी ड्रेस में नजर आ रहा था। विपुल त्यागी ने वीडियो कॉलिंग पर बात होने के बाद उसके आर्मी अधिकारी होने का भरोसा कर लिया। बिजेंद्र के कहने पर विपुल त्यागी ने उसके खाते में 18875 ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उसने स्कूटी लेने के लिए बिजेंद्र को फोन मिलाया तो उसने फोन स्विच ऑफ कर दिया। काफी प्रयासों के बाद भी बिजेंद्र से संपर्क नहीं हुआ तो विपुल त्यागी को खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने मामले की शिकायत साइबर सेल तथा थाना सेक्टर 49 पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।