Noida News: Used to trap with Chinese loan app, then used to blackmail
भारत
चेतना मंच
27 Apr 2022 06:32 PM
Noida: नोएडा । थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-11 धवलगिरी में रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसे सीएनजी पंप दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 2 लाख पचास हजार हड़प लिए। पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना सेक्टर-24 की थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि थाने में सुभाष सिंह निवासी धवलगिरी सेक्टर 11 ने तहरीर दी है कि नीरज जैन नामक व्यक्ति ने उन्हें सीएनजी पंप दिलाने के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपए लिए न तो पैसे वापस किए और न ही सीएनजी पंप दिला पाए। बल्कि अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।
पुलिस ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वही पैसे देने वाले व्यक्ति ने पैसे लेने वाले का रहने का पता ठिकाना पता नहीं है। केवल मोबाइल के आधार पर पैसे दिए जिसे उसने बंद कर लिया।