Noida Crime News : पॉलिसी का रिफंड दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:13 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:13 AM
Noida नोएडा । लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी डिस्कंटीन्यू पर रिफंड दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के 16 सदस्यों को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर से पकड़े गए आरोपियों में कुछ युवतियां भी शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने बताया कि गत दिनों एनटीपीसी के रिटायर्ड एजीएम सुदामा प्रसाद कुशवाहा ने साइबर सेल में कुछ लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर एक करोड़ 62 लाख रुपए ठगने का मुकदमा मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनकी एक बीमा पॉलिसी थी जो डिस्कंटीन्यू हो गई थी। इस बीमा पॉलिसी का रिफंड दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया और रिफंड की एवज में अपने खाते में कई बार में एक करोड़ 62 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गाजियाबाद के टीला मोड़ के पास डीएलएफ कॉलोनी में चल रहे एक कॉल सेंटर पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सोनू, रोहित, राहुल, अश्वनी, नीलेश, अजय, संध्या, चंचल, संजना, श्रुति, अंजलि, मोहनी, केशव, चंचल, प्रियंका और बरखा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कॉल सेंटर के जरिए लोगों को रिफंड दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हैं। पुलिस ने फर्जीवाड़े में प्रयुक्त होने वाले दो बैंक अकाउंट को भी सीज किया है।