Noida Crime News : साले के साथ मिलकर पार्क में किया था गैंगरेप
Noida Crime News: Gangraped in the park along with brother-in-law
भारत
चेतना मंच
10 Jan 2023 05:59 PM
Noida Crime News : एनएसईजेड के एक पार्क में जुलाई माह में युवती के साथ हुए गैंगरेप की घटना का खुलासा करते हुए थाना फेस-2 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से युवती से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इस मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
Noida Crime News :
एडीसीपी साद मियां खां ने बताया कि जुलाई माह में रात्रि के समय दो युवकों ने पार्क में बैठी एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी गैंग रेप करने के बाद युवती का मोबाइल फोन भी लूट कर ले गए थे। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की थी। इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर युवती से शिनाख्त कराई गई लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इस दौरान मुखबिर की सूचना व सर्विलांस के आधार पर कुलेसरा में रहने वाले जसवंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने गैंगरेप की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जसवंत ने बताया कि उसने अपने साले अभय प्रताप के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया था। एडीसीपी बताया कि युवती ने भी जसवंत की शिनाख्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।