Noida Crime News : युवती के चाचा ने की प्रेमी की हत्यायुवती के चाचा ने की प्रेमी की हत्या
Greater Noida News: Youth dies after being hit by a vehicle
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:12 AM
Noida Crime News : नोएडा कुलेसरा की संजय विहार कॉलोनी में एक युवती के चाचा ने उसके प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर युवक के शव को हिंडन नदी के पास से थाना इकोटेक-3 पुलिस ने बरामद कर लिया है।
एडीसीपी सेंट्रल जोन साद मियां खान ने बताया कि मूल रूप से मेरठ के रहने वाले राजू अपने परिजनों के साथ कुलेसरा की संजय विहार कॉलोनी में रह रहे हैं। उनके (21 वर्षीय) पुत्र अतुल का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इससे नाखुश थे। गत 19 सितंबर को अतुल घर से गया था इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इस संबंध में अतुल के चाचा सागर ने युवती के चाचा अनिल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अतुल की हत्या करने की वारदात को स्वीकार किया। अनिल ने बताया कि 19 सितंबर को उसने अतुल को कुलेसरा में शराब ठेका के पास बुलाया था। इसके बाद दोनों ने शराब पी। शराब पीने के बाद वह अतुल को हिंडन नदी के पास सुनसान स्थान पर ले गया। यहां पर उसने अतुल की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी और शव को छुपा दिया।
Noida Crime News :
एडीसीपी ने बताया कि अनिल की निशानदेही पर हिंडन नदी के पास से अतुल कुमार का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुकदमे को धारा 302 में तरमीम कर दिया गया है।