Greater Noida News: Youth dies after being hit by a vehicle
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:33 PM
Noida Crime News : नोएडा । थाना सूरजपुर क्षेत्र के निक्को मोड़ साइड बी औद्योगिक क्षेत्र के नाले से मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त ग्राम मिलक खटाना निवासी अरुण पुत्र राजपाल के रूप में हुई है। परिजनों ने मृतक के हाथ पर बने हनुमान जी के चित्र व टैटू से उसकी पहचान की है।
Noida Crime News :
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को नाले से एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान अरुण पुत्र राजपाल निवासी ग्राम मिलक खटाना थाना जारचा के रूप में हुई। अरुण पिछले कई दिनों से लापता था। अरुण अपने घर से एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में परिजनों ने थाना बादलपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अज्ञात शव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और परिजनों ने सव की शिनाख्त अरुण के रूप में की। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।