Noida Crime News : पत्नी ने समय पर नहीं बनाया खाना तो पति ने तवे से पीटकर कर दी हत्या
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:34 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:34 AM
Noida : नोएडा | समय पर खाना ना बनाए जाने से गुस्साए एक युवक ने अपनी पत्नी को तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची थाना फेज 3 पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 66 के श्रमिक कुंज में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तवे से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस को महिला जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ी हुई मिली। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक श्रमिक कुंज में रहने वाला अनुज अपनी पत्नी खुशबू के साथ रहता है। अनुज ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। आज सुबह वह काम पर जाने के लिए तैयार हो गया था लेकिन उसकी पत्नी खुशबू ने खाना नहीं बनाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान गुस्साए अनुज ने घर में रखे तवे से खुशबू के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। सर में चोट लगने से खुशबू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।