Noida Crime News : अंतरप्रांतीय जालसाज गिरोह का पर्दाफाश
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:25 PM
Noida : नोएडा । सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 डेबिट कार्ड, 3 मोबाइल भी बरामद किए हैं। साइबर थाना की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि इस साइबर ठगी के मामले में मेरठ निवासी रियाज तथा बिजनौर निवासी लाइक को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक की पूछताछ में उन दोनों के द्वारा फर्जी तरीके से लोन दिलाने के नाम पर बतौर कमीशन करीब 35 लाख रूपये की ठगी की जानकारी मिली है। दोनों अभियुक्त कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ओटीपी तथा विभिन्न माध्यमों से जालसाजी करके उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे। हाल ही में इन गिरोह ने गाजियाबाद निवासी केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक सेवानिवृत कर्मचारी स्टीफन थॉमस के साथ 5.97 लाख रूपये की ठगी कर ली थी। इसके अलावा साइबर थाने को ऐसे कई ठगी की वारदातों की शिकायत मिली थी।
साइबर थाना पुलिस ने जांच के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये टोलफ्री नंबर पर फोन करके लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी जानकारी हासिल कर रही है।