Noida Crime News : सोने के आभूषण डबल करने का लालच देकर महिला से ठगे आभूषण
Gold Scheme
भारत
चेतना मंच
19 Apr 2022 08:06 PM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के शाहपुर गोवर्धनपुर की रहने वाली एक महिला से तीन जाल साज आभूषण दुगने करने का लालच देकर उनके गले का पेंडल एवं कुंडल आदि सोने के आभूषण ठग कर फरार हो गए। महिला ने 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना सेक्टर-126 के थाना प्रभारी विकास जैन ने बताया कि सुमरो देवी पत्नी देवीचंद से तीन जालसाज उनके सोने के आभूषण दुगना करने का लालच देकर उनसे गले का पेंडल, कुंडल आदि सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि उनके पति के आभूषण पहले इन्होंने डबल कर दिए थे। जिसके चलते महिला भी लालच में आ गई और जाल साज उनके सोने के आभूषण ठग कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।