Noida Crime News : शादी के नाम पर बेच देते थे नाबालिग लड़कियां दो पकड़े, नौ जेल में
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:09 AM
Noida : नोएडा। शादी के नाम पर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें बेच देने वाले गिरोह के फरार सदस्य को थाना बादलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के 9 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी 12 वर्ष की नाबालिग लड़की लापता है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह के सदस्यों पर पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई।
पुलिस ने गिरोह के फरार बदमाश नौशाद पुत्र मौमीन निवासी ग्राम सरावनी थाना बाबूगढ़ छावनी, जिला हापुड़ व रूप किशोर यादव पुत्र सत्यपाल निवासी नियानगला, थाना रजपुर जिला सम्भल को छपरौला के पास से सांई होटल के सामने पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है।