Noida Crime News : मादक पदार्थों की तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है नोएडा-ग्रेटर नोएडा
Greater Noida News: Caught stealing aluminum railing on the side of the expressway
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:55 PM
Noida : नोएडा। प्रदेश का आईना कहा जाना वाला नोएडा-ग्रेटर नोएडा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों का गढ़ बनता जा रहा है। जिले के किसी न किसी इलाके से हर दिन पुलिस का इन तस्करों से सामना हो रहा है। पुलिस इनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर रही है। इन तस्करों का टारगेट यहां के कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी होते हैं।
मादक पदार्थ की तस्करी को थामने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत वाहनों के साथ ही सभी संदिग्धों की भी जांच की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत थाना सेक्टर-142 की पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर बिहार निवासी हरिओम को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी तुगलपुर गांव में किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।