Noida Crime News: नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
भारत
चेतना मंच
04 Jan 2022 04:55 PM
Noida Crime News: नोएडा। नोएडा (Noida) के थाना ईकोटेक 3 (Ecotech-3) पुलिस और बदमाशों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25000 रुपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल (Noida Encounter) हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
एडिशनल डीसीपी क्राइम इला मारन (Additional DCP Crime Ila Maran) ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना ईकोटेक 3 पुलिस ने पुलिस लाइन मोड से संगम विहार कॉलोनी को जाने वाले रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगा।
पुलिस (Noida Crime News) ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी (Noida Police) पर फायरिंग कर दी पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई तो बदमाश गोली लगने से घायल हो गया तभी उसे धर दबोचा और अस्पताल में भर्ती कराया।
Medical Device Park In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 350 एकड़ जमीन पर बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क
एडिशनल डीसीपी क्राइम इला मारन ने गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान भूरा पुत्र स्वर्गीय यासीन निवासी मिर्ची टोला थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर बताई है। उसके पास से एक स्प्लेंडर बाइक, तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए हैं. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए भूरा ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर हुंडई एक्सेंट कार व एक मोबाइल फोन तथा साढ़े चार हजार रुपए की लूट की थी, जिसका थाना ईकोटेक 3 पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पकड़े गए अभियुक्त पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।