Noida Crime News: ऑल्टो कार से बरामद हुई तस्करी की शराब
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:33 AM
Noida : नोएडा । थाना जारचा पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार में शराब तस्करी कर ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 7 पेटी शराब तथा एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि थाना जारचा के थाना प्रभारी श्रीपाल सिंह और उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान गुल मोहम्मद उर्फ गुलवा पुत्र गुलशेर निवासी खेरली भाव, सद्दाम पुत्र शकील निवासी हापुड़, आसिफ पुत्र आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया।
दो शराब तस्कर गिरफ्तार
नोएडा । थाना रबुपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से ढाई सौ क्वार्टर शराब हरियाणा मार का बरामद की हैं। रबुपुरा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मिर्जापुर कट के पास चेकिंग के दौरान महावीर पुत्र विजय सिंह निवासी मिर्जापुर को 150 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना रबुपुरा पुलिस ने ही झज्जर मार्ग से बाबू पुत्र काले सिंह निवासी मिर्जापुर को100 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया।