Noida : नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अजनारा सोसायटी सेक्टर-74 में 16वीं मंजिल पर रहने वाली (11 वर्षीय) किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर मौत हो गई। उसके परिवार वाले बता रहे हैं कि वह घर से बास्केटबॉल खेलने गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना सेक्टर-113 के थाना प्रभारी शरदकांत शर्मा ने बताया कि अजनारा सोसाइटी(Ajnara Society ) सेक्टर-74 में के-1609 में रहने वाली स्नेहा (11 वर्ष) पुत्री रवि शर्मा जो कि अपने मां-बाप की अकेली पुत्री थी। वह घर से बास्केटबॉल खेलने के लिए कह कर निकली थी, लेकिन उसका शव फ्लैट के नीचे पड़े होने की सूचना परिवार को दी गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। किशोरी की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत से सब हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।