Noida Crime News : भंगेल की ज्वैलरी शॉप में सेंधमारी करने वाला पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
The man who broke into the jewelery shop of Bhangel arrested after the encounter
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:05 AM
Noida Crime News : नोएडा । थाना फेस-2 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गोली लगने से गिरोह का सरगना घायल हो गया है। इसके पास से तमंचा, कारतूस व चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं।
Noida Crime News :
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में वांछित चल रहे कमरुद्दीन को एनोनदिता कंपनी के पास घेर लिया। खुद को घिरा देखकर कमरुद्दीन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कमरुद्दीन घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी अपाचे बाइक, चोरी के दो जोड़ी कंगन,एक जोड़ी झुमके बरामद हुये है। कमरुद्दीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर भंगेल स्थित ज्वेलरी शॉप में 23 अगस्त की रात्रि को सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में अर्जुन, योगेश उर्फ लोकबहादुर व नरेश को गिरफ्तार किया था। इनके पास से भंगेल की ज्वेलरी शॉप से चोरी किया गया माल भी बरामद हुआ था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया था कि इस गिरोह का लीडर कमरुद्दीन है। एडीसीपी ने बताया कि कमरुद्दीन एक संगठित चोर गिरोह चला रहा है जो एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। कमरुद्दीन व उसके साथियों को जिस दुकान में चोरी करनी होती थी उसे चिन्हित कर वह उसके आसपास किराए की दुकान लेकर रैकी करते थे और घटना करने के बाद दुकान को खाली कर फरार हो जाते थे। आरोपी के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।