Noida Crime News : फर्जी दस्तावेज बनाकर महिला का मकान हड़पा
Noida News: Used to trap with Chinese loan app, then used to blackmail
भारत
RP Raghuvanshi
10 Jun 2022 08:35 PM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-49 मे एक महिला ने 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने षड्यंत्र रच कर धोखाधड़ी से दस्तावेज बनाकर व झूठा शपथ पत्र लगाकर मकान को अपने नाम ट्रांसफर करा लिया।
सेक्टर-47 में रहने वाली महिला श्रीमती उषा देवी पत्नी स्वर्गीय मोतीलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति की मृत्यु वर्ष 2019 में हो गई थी। शेंडी कश्यप, श्रीधर, कमला व रिदिमा बजाज ने षड्यंत्र कर उसके पति के नाम आवंटित प्लॉट के फर्जी और कूट रचित दस्तावेज बना लिए। इन दस्तावेजों व झूठे शपथ पत्र के आधार पर उन्होंने उक्त प्लॉट को शेंडी कश्यप के नाम म्यूटेशन करने के लिए अप्लाई किया। इस बात की जानकारी मिलने पर उन्होंने नोएडा प्राधिकरण से भी शिकायत की, जिसके पश्चात प्राधिकरण अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर म्यूटेशन को रोक दिया।
श्रीमती उषा बजाज ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में धोखाधड़ी व कूट रचित दस्तावेज बनाकर फर्जी तरीके से प्लॉट को अपने नाम कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि वादी व प्रतिवादी पक्ष का आपस में पारिवारिक रिश्ता हैं। तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।