Noida Crime News : मुठभेड़ में दो कैब लुटेरे गिरफ्तार
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:53 AM
Noida : नोएडा । थाना बीटा-2 पुलिस ने कैब लूट करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 बदमाशों को कांबिंग के दौरान पकड़ा उनके पास से लूटी गयी कैब व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि कैब लूट मामले में फरार चल रहे बदमाशों से थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा कैब बुक कर लूटने वाले गिरोह से जीरो पोइन्ट के पास हुई मुठभेड ,मुठभेड़ के दौरान एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे और थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत और उनकी टीम ने कैब सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
डीसीपी ने घायल बदमाशों की पहचान उस्मान पुत्र हनीफ निवासी गली नं0-07 मो0 चौधरी वाडा बंसल सिनेमा के पीछे कस्बा व थाना सिकन्दराबाद जनपद बुलन्दशहर, विक्की उर्फ विकास पुत्र श्रवण कुमार निवासी डी-51 गली नं0-01 झण्डापुर थाना लिंकरोड जनपद गाजियाबाद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया वही पुलिस ने इनके साथी रवि कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी गली नं0-1 झण्डापुर थाना लिंकरोड जनपद गाजियाबाद ,मिन्हाज पुत्र आलम निवासी निवासीपुरी गांधी कैंप नयी दिल्ली को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से एक लूटी गयी कैब स्विफ्ट डिजायर ,दो तंमचे 315 बोर 2 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अवैध चाकू बरामद हुये है। पकड़े गए अभियुक्तों ने कैब 11 अप्रैल को कोशाम्बी बस अड्डे से बुक कर ग्रे0नो0 कैलाश अस्पताल के पास सर्विस रोड से ड्राइवर को तमंचा दिखाकर लूट ली थी। जिस के संबंध में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज है।