Noida Crime News : नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म
Mother Daughter gang raped in Haridwar
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:29 PM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-113 में एक महिला ने युवक के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि युवक उसकी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सेक्टर-123 में रहने वाली कामिनी (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पड़ोस में ही मेडिकल स्टोर से सामान लेने के लिए जाती थी। इस दौरान उसकी जान पहचान मेडिकल स्टोर संचालक मोहित के साथ हुई और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कामिनी ने आरोप लगाया कि मोहित ने एक दिन उसे अपने घर बुला लिया और खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके पश्चात उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। कामिनी के मुताबिक अश्लील वीडियो के आधार पर मोहित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी अभी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शरद कांत ने बताया कि यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि पीडि़ता व आरोपी के बीच करीब 3 सालों से जान पहचान है।