कलेक्ट्रेट के पीछे सब्जी मंडी में खेल रहे थे जुआ, 16 गिरफ्तार
Noida: नोएडा । थाना सूरजपुर पुलिस ने सब्जी मंडी कलेक्ट्रेट के पीछे हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जुए का कैलेंडर तथा जुए के 18 हजार 900 रुपए बरामद किए हैं। थाना सूरजपुर के थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सब्जी मंडी में हार-जीत की बाजी लगाकर 10 लगाओ 100 रुपए पाओ के तहत जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पकड़े गए जुआरियों के नाम श्रीकांत पुत्र पृथ्वी सिंह कस्बा सूरजपुर, राज कपूर पुत्र पप्पू वाल्मीकि, रोहित पुत्र विशंभर, छोटे चोटले पुत्र रवि, अजय कुमार पुत्र विनोद, अशोक पुत्र राहुल, कालू पुत्र रवि ,रविंद्र पुत्र तोताराम, जगमाल सिंह पुत्र रमेश ,राजू पुत्र चोचदी, चंद्रपाल पुत्र डोरीलाल, नानंद पुत्र मनीराम, अंकित पुत्र शिव कुमार, विनोद पुत्र जोधीलाल, भगवान दास पुत्र मानसिंह, दिनेश पुत्र यादराम बताए हैं तथा उनका एक साथी रवि जाटव निवासी कस्बा सूरजपुर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने इनके पास से जुए का कैलेंडर तथा जुए के 18 हजार 900 रुपए बरामद किए हैं।
घर में बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या , पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका
Noida: नोएडा । थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर में रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव उसके घर पर ही संदिग्ध अवस्था में मिला। बुजुर्ग के गले पर चोट के निशान थे। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र ने बताया कि थाना ईकोटेक3 पुलिस को डायल-112 पर सूचना मिली की ग्राम हबीबपुर में रात्रि में खाना खाकर सोए बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पाया कि जीतू उर्फ जीत सिंह (70 वर्ष) पुत्र रामजीलाल रात्रि में खाना खाकर सोए थे जब सुबह उनके परिजनों ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो वे नहीं उठे और मृत अवस्था में मिले। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।मृतक के गले पर चोट के निशान हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं उनका गला दबाकर हत्या तो नहीं की गई है। वहीं पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किसी से उनका कोई विवाद तो नहीं चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक बुजुर्ग के एक लड़का तथा उसकी पत्नी और चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कंपनी एवं घरों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा,पांच शातिर चोर गिरफ्तार
Noida: नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने कंपनी एवं मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घरों एवं फैक्ट्री से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए चोरों ने कई घटनाएं करना स्वीकार किया है।थाना फेस-2 के थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने सेक्टर-93 में वारदात की फिराक में घूम रहे चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से समर्सिबल, स्टेबलाइजर, कॉपर के तार आदि सामान बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्तों ने कई मकानों में चोरी की घटना करना कबूल किया है। उन्होंने पकड़े गए शातिर चोरों के नाम ऋषभ कुमार, निशांत, सचिन, सूफी बताए हैं ।इसके अलावा थाना फेस-2 पुलिस ने ही कंपनी में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है । उसके पास से स्टेबलाइजर, 5 छोटी एलईडी आदि सामान बरामद किया है। उन्होंने पकड़े गए चोर का नाम सचिन बताया है। उसके पास से बी-35 कंपनी से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।