नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने देर रात्रि में मुठभेड़ के दौरान एक ऐसे गैंग के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है,जो कार में लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करते थे। इनका एक साथी पुलिस की गोली लगने से घायल भी हो गया है। पुलिस ने इनके पास से लूट में प्रयोग की जा रही स्विफ्ट कार, दो तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं।
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना एक्सप्रेसवे के थाना प्रभारी यतेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ जेपी अस्पताल के पास से दीपक पुत्र सुनील चौहान निवासी ग्राम आजमाबाद हजरतगंज मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने सुमित चौहान उर्फ बाबा पुत्र योगेश चौहान निवासी छिडावली, पुनित पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बरेली जनपद अलीगढ़ ,समीर पुत्र नवाब खान निवासी मुरथल अलीगढ़ को बिना नंबर की स्विफ्ट कार के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह चाकू व तमंचे की नोंक पर एनसीआर क्षेत्र में स्विफ्ट कार में सवारी बैठाने के बाद लूटपाट करते थे।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त लूटपाट के मुकदमे में दनकौर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जा चुके हैं । इसके बाद जेल से छूटने के बाद फिर दोनों सक्रिय हो गये ।पुलिस इन का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है दोनों पर पूर्व में पांच-पांच मुकदमे भी दर्ज।