Noida: नोएडा । थाना बीटा-2 क्षेत्र से सवारी के रूप में बैठे बदमाशों ने थाना सेक्टर-116 क्षेत्र में एक ऑटो चालक से ऑटो लूट लिया और उसे वहां धक्का देकर बदमाश फरार हो गए। थाना बीटा 2 पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
छतरपुर दिल्ली के रहने वाले ऑटो चालक विनोद कुमार ने थाना बीटा-2 में तहरीर दी है कि वह परी चौक से सवारी के रूप में तीन युवकों को लेकर गया और थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर ऑटो लूट लिया और उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसका मुकदमा दर्ज कराने थाना सेक्टर-126 पहुंचे तो वहां की बजाय थाना बीटा-2 में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया । बीटा-2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि ऑटो चालक की 3 ओटो की किसत भी टूटी हुई थी जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं फाइनेंसर के लोग तो आटो खींनकर तो नहीं ले गए हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है।