Noida: ट्विन टावर (Twin Tower) ध्वस्तीकरण के बाद हेलीकॉप्टर से जल छिड़काव की मांग
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:33 AM
नोएडा। सेक्टर-93ए Sector-93A स्थित एमरोल्ड कोट सोसाइटी (Emerald Coat Society) में अवैध रूप से बनाई गई दो बहुमंजिला इमारतों के 22 मई 22 May को ध्वस्तीकरण के बाद हेलीकॉप्टर (Helicopter ) से जल छिड़काव करने की मांग तेज हो गई है। आसपास सोसाइटी के रहने वाले लोगों ने नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी को इस बाबत पत्र लिखा है।
ध्वस्तीकरण के बाद पर भयंकर रूप से धूल का गुबार उठेगा जो 3-4 घंटे तक वायुमंडल में छाया रहेगा। जिसका दुष्प्रभाव आसपास के लोगों पर पड़ेगा। इसको नियंत्रित करने के लिए नोएडा प्राधिकरण से हेलीकॉप्टर helicopter से जल छिड़काव की व्यवस्था करने की मांग की गयी है ताकि इस धूल के गुबार पर नियंत्रण पाया जा सके।
मालूम हो कि 22 मई 22 May को ट्विन टावर (twin towers) को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी एडिफिस कंपनी को दी गई है। एडिफिस ने अपनी सहयोगी एजेंसी दक्षिण अफ्रीका की जेट डिमोलिशन एजेंसी को दोनों टॉवर ध्वस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस एजेंसी के विशेषज्ञ इंजीनियर आज नोएडा आकर साइट का निरीक्षण करेंगे।
बताया जाता है कि दोनों इमारतों के ध्वस्त होने के बाद कई घंटे तक वायुमंडल में धूल का गुबार रहेगा। उधर 22 मई को एक्सप्रेसवे के आसपास विमानों की आवाजाही रोकने के लिए प्राधिकरण ने आईजीआई एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी पत्र लिखा है। जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
बता दें कि एमरोल्ड कोर्ट सिटी Emerald Court City के पास एटीएस विलेज सोसायटी भी है धूल का गुबार आसपास सोसायटी में रहने वालों के लिए मुसीबत का सबब साबित हो सकता है। इसीलिए आसपास के लोगों ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा है।