नोएड । फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारणी कमेटी की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने सेक्टरों की समस्या बताई। महासचिव के के जैन ने बताया कि सभी समस्याओं को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियो से मिलकर हल किया जाएगा।बैठक में 1971 में हुए युद्ध में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर अभूतपूर्व विजय की स्वर्ण जयंती पर शहीदों को श्रद्घांजलि दी।
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर भारतीय सेना और समस्त देशवासियों को इस अद्वितीय सफलता के लिए बधाई दी। बैठक में अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओ पी यादव, राजीव गर्ग, जेपी उप्पल, विजय भाटी, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, उमा शंकर शर्मा, अनिल चौहान, राजीव चौधरी, सुशील यादव, श्रीमती अंजना भागी, जयपाल सिंह, प्रदीप मिश्रा,कर्नल. शशि वेद, टी सी गौड़, रामपाल भाटी, अजय कुमार चौरसिया, श्याम सिंह यादव, सुशील यादव, भूषण शर्मा,संतराम यादव अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।