नोएडा । सेक्टर-51, नोएडा में संजीव कुमार (महासचिव, आरडब्ल्यूए-51 एवं उपाध्यक्ष, डीडीआरडब्ल्यूए) द्वारा अपने पिता स्वर्गीय सुंदर लाल की पुण्यतिथि पर एक शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में एसबीआई बैंक (SBI Bank)में जीरो बैलेंस खाते खोलने के लिए प्रिविलेज कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में 56 लोगों के जीरो बैलेंस अकाउंट खोले गए और 80 व्यक्तियों को कंबल और फेस मास्क वितरित किया गया। जिसमें सेक्टर के सफाईकर्मी, सिक्योरिटी गार्ड और जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवाने वाले व्यक्ति शामिल रहे।
शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संजीव कुमार द्वारा अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में एक कंबल और फेस मास्क प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह, आरडब्लूए सेक्टर 51 से महासचिव संजीव कुमार और ए एन सरीन, विनीता भट्ट, सुनीता जेटली, एसबीआई बैंक की ओर से मार्केटिंग हेड अमरनाथ प्रसाद और उनकी टीम मौजूद रही।