Noida: एक छत के नीचे 18 राज्यों के व्यंजन का लुत्फ उठाया
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:48 PM
Noida: नोएडा। नोएडा शिल्पहाट में चल रहे सरस आजीविका मेले में रविवार को काफी भीड़ रही। लोगों ने जमकर विभिन्न राज्यों के उत्पादों की खरीददारी की। वहीं फूट कोर्ट में 18 राज्यों के व्यंजनों का भी लाभ उठाया। शाम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी लोगों की खासी भीड़ मौजूद रही। यह मेला 13 मार्च तक चलेगा। बता दें कि 26 फरवरी को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा ने विधिवत फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया था। इस मेले में 26 राज्यों के विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के 160 स्टॉल लगाए गए हैं।
सरस आजीविका मेला 25 फरवरी से शुरू हुआ है जो तेरा है मार्च तक चलेगा इस मेले में विभिन्न प्रकार के हैंडीक्राफ्ट ज्वेलरी के अलावा कई राज्यों के खाद्य पदार्थों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है इस मेले में 160 स्टाल लगाए गए हैं इसके पूर्व ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागिन डांस सिखाने विधिवत फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया इस मौके पर मंत्रालय के संयुक्त सचिव चरणजीत सिंह संयुक्त सचिव डॉ विश्वजीत बनर्जी संयुक्त सचिव नीता केजरीवाल गया प्रसाद निदेशक आरपी सिंहा उपसचिव एच आर मीणा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।