Noida Exclusive : चार मजदूरों की मौत का जिम्मेदार ठेकेदार फरार, पुलिस फेल
Jalvayu Vihar is in the grip of scam
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:46 AM
राजकुमार चौधरी
Noida Exclusive : नोएडा। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के रूप में विख्यात नोएडा शहर की पुलिस फरार अपराधियों के सामने लाचार नजर आ रही है। चार मजदूरों की मौत के लिए जिम्मेदार एक ठेकेदार को पुलिस तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई है।
सब जानते हैं कि तीन दिन पूर्व नोएडा के पॉश सेक्टरों में गिने जाने वाले सेक्टर-21 की बाऊंड्री वाल (चारदीवारी) भरभरा कर गिर गई थी। इस दीवार के नीचे दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी। दरअसल, उस दीवार के किनारे-किनारे नोएडा प्राधिकरण एक नाली का पुननिर्माण करा रहा था।
Noida Exclusive :
पता चला है कि जिस ठेकेदार को नोएडा प्राधिकरण की ओर से टेंडर जारी किया गया था, उसका नाम सुंदर यादव है। वह मूल रूप से होशियारपुर का रहने वाला है। सुंदर यादव को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का संरक्षण प्राप्त है। सुंदर यादव फरार है। पुलिस अपनी फजीहत से बचने के लिए मामला प्राधिकरण की ओर मोड़ रही है।
ठेकेदार नाली बनाने के लिए पहले से बनी नाली की ईंटों को निकलवा रहा था। इसके बाद यहां पर आरसीसी की नाली बननी थी। सेक्टर की बाउंड्री वॉल के नीचे से ईटों को निकाला जा रहा था। मजदूरों ने ठेकेदार से कहा था कि यहां खतरा है। सेक्टर की दीवार झुकी हुई है, लेकिन ठेकेदार ने मजदूरों की कोई बात नहीं सुनी और जबरन काम पर लगा दिया।
मजदूरों की स्थिति ‘मरता क्या न करता’ वाली थी। आखिर, वही हुआ, जिसका अंदेशा था। दीवार भरभरा कर गिर गई। इस हादसे ने चार मजदूरों की जिंदगी लील ली। 20 सितंबर को हुई घटना के बाद दिनभर नेतागिरी भी खूब हुई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना के लिए जिम्मेदार ठेकेदार को नहीं पकड़ पा रही है।
आरोप है कि पुलिस किसी ‘बड़े’ दबाव व ‘प्रभाव’ में है। पुलिस के अफसर पूरे मामले को नोएडा प्राधिकरण की तरफ मोड़ रही है। प्राधिकरण के अफसर भी पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। अभी तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई? इस सवाल के जवाब में तमाम अफसर यही जवाब दे रहे हैं कि मामले की जांच चल रही है।