नोएडा । गांव-गरीब, किसानों व महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए किसान कल्याण परिषद ने अपना कार्यालय नोएडा में खोला।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने नये कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री त्यागी ने कहा कि किसान कल्याण परिषद एक राष्ट्रवादी संगठन है। परिषद केन्द्र व प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों को गांव-गांव व किसानों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि देश के बीस से अधिक प्रदेशों में संगठन सक्रिय है। श्री त्यागी ने कहा कि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में वह भाजपा का समर्थन करेंगे।
इस अवसर पर परिषद की प्रदेश अध्यक्ष बीना भाटी, मीडिया प्रभारी शत्रुघन त्रिपाठी, रूपचंद नागर, मेघराज भाटी, सुरेन्द्र नागर, नीतेश द्विवेदी, प्रमोद प्रजापति, दीपा देवी, पं. दयाशंकर, के.डी. चौधरी, राजेश उपाध्याय, संजीव चौहान, लाखन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।