Noida Farmers News: जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों को कहा गुंडा, वीडियो वायरल
noida farmers news
भारत
चेतना मंच
31 May 2022 07:04 PM
Noida Farmers News: ग्रेटर नोएडा/जेवर। जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह (Dhirendra Singh) के विरूद्ध किसान संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। संगठनों का आरोप है कि विधायक ने सभी किसान संगठनों को 'गुंडा' कहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो गौतमबुद्धनगर कलक्ट्रेट की एक बैठक का है। बैठक में जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. की ठीक बगल में बैठे हुए जेवर क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह धाराप्रवाह बोल रहे हैं। अपने इस संबोधन में 'विधायक' कह रहे हैं कि गौतमबुद्धनगर जिले के किसान संगठन (Noida Farmers) गुंडा गर्दी करते हैं। इन संगठनों के नेता तहसील में धरना देते हैं तो तहसीलदार धरना खत्म कराने के लालच में उन्हें चाय पिलाते हैं। यह नहीं देखते कि वे कितने बड़े गुंडे हैं। वे थानों में दलाली करते हैं।
इस वीडियो में धीरेन्द्र सिंह यह भी आरोप लगा रहे हैं कि किसान संगठन (Noida Farmers News) टोल प्लाजाओं से गुंडागर्दी के दम पर गाड़ी मुफ्त में पास कराते हैं। गाड़ी पास कराने की फिगर (संख्या) का विवरण भी श्री सिंह अपने संबोधन में देते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। विधायक ने बाकायदा संगठनों के नाम लेकर गुंडागर्दी करने के गंभीर आरोप जड़े हैं। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के साथ ही साथ भाकियू (भानु), भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति), भारतीय किसान सभा, बीकेयू (एकता) एवं बीकूये (अम्बावता) के नाम लेते हुए आरोपों की बौछार की है। यह भी कहा है कि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के रहते हुए भी जिले में यह गुंडागर्दी हो रही है।
इस वीडियो के वायरल होते ही किसान संगठनों (Noida Farmers News) में रोष व्याप्त हो गया है। सभी किसान संगठन अपने-अपने स्तर पर बैठक करके विधायक के संबोधन की निंदा कर रहे हैं। साथ ही इस मामले में आगे की रणनीति पर भी मंथन कर रहे हैं। इन संगठनों का कहना है कि किसानों के नाम पर राजनीति करके ही धीरेन्द्र सिंह विधायक बना है। भारतीय किसान यूनियन के नेता पवन खटाना का कहना है कि विधायक ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करके किसानों तथा किसान संगठनों का घोर अपमान किया है। श्री खटाना ने साफ-साफ कहा है कि कोई व्यक्ति गुंडा या अपराधी हो सकता है, किन्तु किसान संगठन गुंडा कैसे हो गया? इसी प्रकार की प्रतिक्रिया अनेक किसान नेताओं ने दी है। इन नेताओं का कहना है कि सभी किसान संगठन विधायक द्वारा किए गए अपमान का बदला अवश्य लेंगे।
बड़ी खबर- BJP में शामिल होंगे हार्दिक पटेल! सूत्रों ने की पुष्टि
शीशे के घर से फेंका पत्थर
सब जानते हैं कि रबूपुरा में रहने वाले धीरेन्द्र सिंह किसान आंदेालन के बल बूते पर ही 'विधायकी' तक पहुंचे हैं। मई 2011 में भट्टा पारसौल में हुए किसान अंादोलन के दौरान धीरेन्द्र सिंह ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर आंदोलन स्थल तक लाए थे। उनके इसी कार्य ने उन्हें रातोंरात 'नेता' बना दिया था। बाद में जिले के एक बड़े नेता की पैरोकारी से ये भाजपा में शामिल होकर उसी पैरोकार की परोपकारी से विधानसभा चुनाव का टिकट पा गए और अब भाजपा से ही दूसरी बार विधायक हैं। यह तो ठीक वैसे ही हुआ जैसे कोई शीशे के मकान में रहकर दूसरे के मकान पर पत्थर फेंक रहा हो।
संगठन कैसे गुंडा
इन संगठनों का कहना है कि किसानों के नाम पर राजनीति करके ही धीरेन्द्र सिंह विधायक बना है। भारतीय किसान यूनियन के नेता पवन खटाना का कहना है कि विधायक ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करके किसानों तथा किसान संगठनों का घोर अपमान किया है। श्री खटाना ने साफ-साफ कहा है कि कोई व्यक्ति गुंडा या अपराधी हो सकता है, किन्तु किसान संगठन गुंडा कैसे हो गया? इसी प्रकार की प्रतिक्रिया अनेक किसान नेताओं ने दी है। इन नेताओं का कहना है कि सभी किसान संगठन विधायक द्वारा किए गए अपमान का बदला अवश्य लेंगे।