नोएडा । भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में प्राधिकरण पर चल रहा किसानों का आंदोलन आज 103 वे दिन भी जारी रहा। धरने की शुरुआत सुखबीर खलीफा ने हवन के द्वारा किया। वहीं कल प्राधिकरण व विधायक की पहल पर दोपहर किसानों का प्रतिनिधिमंडल प्राधिकरण अधिकारियों से मिला।
जहां पर 3 घंटे की लंबी जद्दोजहद हुई और उसमें विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता हुई।
जिसमें 10 परसेंट प्लॉट के मुद्दे पर , आबादी के मुद्दे पर, गैर पुश्तैनी एवं पुश्तैनी के मुद्दे पर, 5 प्रतिशत के प्लॉट में व्यवसायी गतिविधि, ग्रामों में विकास कार्य ,भवन नियमावली पर वार्ता सकारात्मक रही।
सुखबीर खलीफा ने सर्वसम्मति से फिर कहा कि जब तक प्रत्येक किसान को उसका हक नहीं मिल जाता और सभी को उनके हक का 10 प्रतिशत प्लॉट नहीं मिल जाते धरना यथावत जारी रहेगा। आज के धरना में सुखबीर खलीफा के अलावा अशोक चौहान, अतुल यादव आदि मौजूद थे.।