Noida:सर्वसमाज की खुशहाली सपा की प्राथमिकता : रवि शर्मा
भारत
चेतना मंच
04 Jan 2022 10:30 PM
नोएडा। समाजवादी पार्टी के बैनर तले जिला अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव की मौजूदगी में पंडित रवि शर्मा ने बसपा के लगभग 70 लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।इस अवसर पर पं. रवि शर्मा कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) के द्वारा जो भी वादे किए गए हैं सरकार आने पर उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 300 यूनिट बिजली, किसानों को मुफ्त बिजली, महिलाओं को पेंशन और बेरोजगारों को रोजगार ,समाजवादी सरकार बनते ही सर्वसमाज की खुशहाली अहम मुद्दा रहेगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महासचिव व प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे, शादाब खान, राहुल वर्मा सदस्य ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पन्नालाल, हंसीमूल रहमान, श्याम सुंदर, रामधनी, हिना ,लक्ष्मी कुशमा ,जहीर खान ,बबलू ,गणेश ,अजय आदि सभी सम्मानित साथी मौजूद रहे। इस अवसर पर पंडित रवि शर्मा ने बसपा छोडक़र सपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।