
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 04 सितंबर को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “डूब क्षेत्र जलमग्न, 20 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा और ग्रेनो में बुधवार को यमुना नदी उफान पर रही। लगभग पूरा डूब क्षेत्र जलमग्न हो गया। सेक्टर-151 और 150 के समेत डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस डूब गए हैं। जिले के 14 से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित हैं। डूब क्षेत्र से 20,000 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें करीब 2500 लोगों को शरणालयों में जगह दी गई है। जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने पुश्ता पर डेरा डाल दिया है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण गौतमबुद्ध नगर में यमुना उफान पर है। नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा और जेवर तक डूब क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा जलमग्न हो गया है। बुधवार को हालात खराब होते चले गए। ओखला बैराज पर जलस्तर 200.20 मीटर पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से मात्र 0.40 मीटर नीचे है। बुधवार शाम तक यमुना का जलस्तर शाम लगातार बढ़ रहा था। यमुना का पानी पुश्ते तक पहुंच गया है। इस बीच जिला प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया है। करीब 20 हजार से अधिक लोगों के साथ ही करीब 3000 हजार मवेशियों को भी बाहर निकला गया। इनमें से प्रशासन के पुश्ता शिविर में 1471 गोवंशों को पहुंचाया गया। छह रिस्पांस और एक एंटी स्नेक वेनम टीम तैनात : प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में छह रिस्पांस टीमें तैनात कर दी हैं। सभी टीमों को तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचने को कहा गया है। साथ ही एक एंटी स्नेक वेनम टीम को भी तैनात की गई है।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में भी भरा पानी” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि शहर में बेहतर जलनिकासी की व्यवस्था का दावा करने वाले नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में जलभराव हो गया। बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश से सेक्टर-6 स्थित दफ्तर के चारों तरफ सड़कें फुटपाथ पानी में डूब गए। प्राधिकरण कार्यालय के अंदर लोग एक विभाग से दूसरे विभाग में जूते भिगोकर या हाथ में लेकर पहुंचे। वहीं कुछ सामान लेकर पहुंचे लोगों ने जलभराव से बचने के लिए दफ्तर के अंदर ई-रिक्शे का भी सहारा लिया। वहीं बुधवार को फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में कई सेक्टर की सड़कें देर तक जलमग्न रहीं। जलभराव के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई। डीएनडी, उद्योग मार्ग, सेक्टर-59, सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर पर जाम जैसी स्थिति बनी। बारिश, जलभराव, जाम से लोग परेशान हुए। बारिश से सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 27, 59, 60, 63, 66 समेत फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव हुआ। सेक्टर-12 व 22 में तो घरों के बीच बारिश का पानी भर गया। सेक्टर-27 से सेक्टर-37 की ओर जाने वाली सड़क पर जीआईपी के सामने जलभराव हुआ। इसी तरह सेक्टर-60, 71, 32 अंडरपास का पानी भी तुरंत नहीं निकल पाया। सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल के सामने हुए जलभराव में दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक फंस गया। वहीं बारिश के बाद सेक्टर 78, सेक्टर 44, सेक्टर 56, 119, 150, 135, समेत कुछ सोसाइटियां, जिनमें महागुन मेजरिया व अन्य सोसाइटियों में बिजली फॉल्ट की समस्या देखने को मिली।
Hindi News:
अमर उजाला ने 04 सितंबर 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसे प्रोफेसर, 1.02 करोड़ रुपये गंवाए” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि साइबर जालसाजों ने मनी लॉड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर एक रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.02 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने डरा धमका कर पीड़ित को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़ित की तरफ से पुलिस से शिकायत की गई। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया मामले को नर जांच कर रही है। सेक्टर-30 में रहने वाले 92 वर्षीय बुजुर्ग एक कॉलेज से सेवानिवृत प्रोफेसर हैं। उनके पास 26 अगस्त को एक शख्स ने कॉल की और खुद को ट्राई का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपका नंबर मनी लॉडिंग केस की जांच में शामिल है। इसके बाद उसने कथित पुलिस अधिकारियों से वीडियो कॉल पर बात कराई। कथित पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉल पर बताया कि आपका नाम जेट एयरवेज के नरेश गोयल के मनी लॉडिंग केस में आ रहा है। जालसाजों ने बुजुर्ग को कहा कि आप जांच में सहयोग करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इससे बुजुर्ग डर गए और झांसे में आ गए। इसके बाद जालसाजों ने सांत दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 1 करोड़ 2 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिया। इस दौरान जालसाजों ने कहा कि जांच के बाद क्लीन चिट मिलने पर रकम वापस कर दी जाएगी। इसके बाद बुजुर्ग को ठगी का अंदेशा हुआ और इसकी शिकायत पुलिस से की। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उन खातों के बारे में पता किया जा रहा है। जिनमें रकम ट्रांसफर कराए गए हैं।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 04 सितंबर 2025 का प्रमुख समाचार “मारुति के सर्विस सेंटर में कार की चिंगारी से फैली आग, आठ गाड़ियां व सामान जला” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-63 में मंगलवार रात पौने दो बजे मारुति के सर्विस सेंटर में खड़ी कार से निकली चिंगारी से आग लग गई। भीषण आग की लपटें भूतल से पहले और दूसरे तल तक पहुंच गई। अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से दस्तावेज, फर्नीचर और आठ कारों अन्य सामान जल गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। सेक्टर-63 के जे-ब्लाक में मारुति का सर्विस सेंटर है। मंगलवार रात 10 बजे के बाद रोज की तरह सेंटर बंद कर दिया। सुरक्षा गार्ड मुख्य द्वार पर निगरानी कर रहा था। रात 1:45 बजे सर्विस के लिए आई एक कार में आग लग गई। गार्ड ने शोरूम के गाडौं और अग्निशमन विभाग को काल कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शोरूम के सुरक्षा गार्डों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि सूचना मिलते ही विभिन्न दमकल स्टेशनों से आठ गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया। अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र कुमार टीम के साथ के सर्विस सेंटर में अंदर गए। वहां देखा कि आग तेजी से पहले और दूसरे तल पर फैल गई थी। आफिस में दस्तावेज और फर्नीचर व अन्य सामान जल रहा था। कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गई थीं। फायर आफिसर टीम के साथ ब्रीथिंग एनालाइजर किट पहनकर अंदर गए और पानी बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे में टीम ने आग पर काबू कर लिया। उधर, चीफ जनरल मैनेजर राकेश दीक्षित ने बताया कि सर्विस के लिए आई एक कार में आग लगी थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। समय रहते अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सर्विस सेंटर में आग बुझाने के पूर्ण प्रबंध हैं।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “नोएडा की बेटी ने एशियाई योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण” शहर की बेटी ने 6वीं एशियाई योगासन चैंपियनशिप में जिले का नाम रोशन किया है। सेक्टर-105 निवासी 12 वर्षीय आहना और नित्या की लयबद्ध जोड़ी ने फुजैरा (यूएई) में आयोजित इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 16 देशों के 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता कई श्रेणियों में आयोजित हुई। कोच राखी सरकार के मार्गदर्शन में दोनों ने यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। आहना सेक्टर-105, नोएडा में अपने परिवार के साथ रहती हैं और कक्षा आठ की छात्रा हैं। वहीं, नित्या दिल्ली में रहती हैं और नोएडा के एक स्कूल में पढ़ाई करती हैं। आहना बीते तीन वर्षों से जिम्नास्टिक्स और योगासन दोनों का प्रशिक्षण ले रही हैं। वे एक कुशल Rhythmic Gymnast और Yogini हैं। अपनी मेहनत और समर्पण से उन्होंने एशिया स्तर पर आयोजित yogasana प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन एशियाई योगासन खेल महासंघ (एवाईएसएफ) ने यूएई स्पोर्ट्स फॉर ऑल फेडरेशन और यूएई योग समिति के सहयोग से किया। आहना ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल किए हैं। Noida News: