
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 11 सितंबर को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “हॉस्टल में गोली लगने से घायल हुए छात्र देवांश ने भी दम तोड़ा” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नॉलेज पार्क स्थित बिमटेक कॉलेज के आरसीआई विद्या विहार हॉस्टल में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से घायल देवांश ने बुधवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आगरा निवासी छात्र के सिर में गोली लगी थी जो अंदर फंसी हुई थी। वहीं, देवांश के दोस्त दीपक ने मंगलवार को ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों छात्रों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि कमरे के अंदर किसने किसको गोली मारी थी। पुलिस केवल कमरे के हालात को देखकर कयास लगा रही है। पुलिस के अनुसार, आगरा की कृपाल कॉलोनी निवासी देवांश ग्रेनो के बिमटेक कॉलेज में पीजीडीएम प्रथम वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज के हॉस्टल में भूतल पर रहता था। कॉलेज में ही चिलकुलरी, आंध्रप्रदेश निवासी दीपक भी पढ़ता था। दीपक हॉस्टल के प्रथम तल पर रहता था। मंगलवार सुबह दीपक के कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। वॉर्डन मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। वॉर्डन खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे तो दीपक और देवांश जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। दीपक की मौके पर मौत चाड जबकि देवांश को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह देवांश की भी मौत हो गई।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “नोएडा व दिल्ली मेट्रो में एक ही एप से ले सकेंगे क्यूआर टिकट” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा और दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को क्यूआर टिकट निकालने के लिए अब अलग-अलग एप रखने की जरूरत नहीं होगी। एक एप के जरिए दोनों मेट्रो का क्यूआर टिकट निकाल यात्री सफर कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) दोनों मेट्रो के लिए कॉमन क्यूआर टिकट की सुविधा लांच करने जा रहा है। मौजूदा समय में दोनों मेट्रो कॉरपोरेशन की बात करें तो नोएडा मेट्रो का एनएमआरसी एप है वहीं दिल्ली मेट्रो का मोमेंटम 2.0 नाम से एप है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने विभिन्न ऐप से क्यूआर टिकट देने की व्यवस्था की हुई है। लेकिन नोएडा मेट्रो में ऐसा नहीं था। ऐसे में अगर कोई क्यूआर टिकट से यात्रा करता है तो उसे दिल्ली और नोएडा मेट्रो दोनों के एप अलग-अलग रखने होते हैं। इसी तरह मेट्रो कार्ड भी अलग-अलग रहते हैं। कार्ड एक करने की प्रक्रिया मंत्रालय स्तर पर चल रही है। एनएमआरसी ने ने अपनी टिकट व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आगे विभिन्न ई-वॉलेट से भी टिकट देने की योजना बनाई हुई है। इसको लेकर भी कवायद चल रही है।
Hindi News:
अमर उजाला ने 11 सितंबर 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “पत्थर कारोबारी का बेटा लापता यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली कार” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी एक पत्थर व्यापारी मनीष गुप्ता का बेटा शशांक गुप्ता (25) मंगलवार दोपहर से संदिग्ध अवस्था में लापता है।
परिजन को जीपीएस के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय के सामने उसकी बलेनों कार लावारिस अवस्था में खड़ी मिली है। संदिग्ध अवस्था में युवक की कार मिलने के बाद लापता युवक शशांक गुप्ता। स्रोतः परिजन परिवार ने घटना की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर दी, जिसके बाद दनकौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार को कब्जे में ले लिया। कार से पुलिस ने लापता युवक के गले की टूटी हुई चेन और घड़ी बरामद की है। परिजन का आरोप है कि सूचना देने बाद भी दनकौर और इंदिरापुरम गाजियाबाद पुलिस पीड़ित परिवार की शिकायत लेने के बजाय रातभर एक दूसरे का घटनास्थल बताकर घुमाती रही। इसके बाद बुधवार तड़के 4 बजे दनकौर पुलिस को घटना की शिकायत दी गई। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने लापता युवक की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस ने यमुना व नोएडा एक्सप्रेस वे आदि के सीसीटीवी को खंगाला है, लेकिन करीब 30 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गाजियाबाद निवासी रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह अपने पोते शशांक के साथ कार में सवार होकर घर से निकले थे। शशांक उन्हें इंदिरापुरम में एक सोसायटी के गेट पर छोड़कर अपने मोबाइल की बैटरी ठीक कराने नोएडा जाने की बात कहकर कार लेकर गया था। करीब तो उसे फोन किया, लेकिन 2 घंटे तक वापस नहीं लौटा तो दोनों मोबाइल नंबर बंद हो गए। उसके बाद उन्होंने अपने बेटे मनीष गुप्ता को सूचना दी।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 11 सितंबर 2025 का प्रमुख समाचार “54 बस शेल्टरों की बदलेगी तस्वीर, 19 लाख होंगे खर्च” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि शहर में सिटी बस संचालन की तैयारी में बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण 54 बस शेल्टर को संवारेगा। इन बस शेल्टर की टूट-फूट व अव्यवस्था को दूर करते हुए नए सिरे से बनाया जाएगा। पहले चरण में वर्क सर्कल-1 के क्षेत्र में आने वाले 13 बस शेल्टर का चयन किया गया है। इनको संवारने के लिए एजेंसी चयन को प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। इस पर करीब 19 लाख 24 'हजार रुपये की लागत अनुमानित है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी चयन के साथ इन बस शेल्टर का काम शुरू करवा दिया जाएगा। 41 बस शेल्टर के लिए आगे योजना बनाई जाएगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 500 सिटी बस चलाने की तैयारी है। इसके लिए तीनों प्राधिकरण की विशेष प्रायोजन संस्था (एसपीवी) गठन की प्रक्रिया पिछले तीन महीनों से चल रही है। इनमें 300 बसें नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र को मिलनी हैं। संचालन शुरू होने पर बस स्टॉप जरूरी होंगे। शहर की प्रमुख सड़कों परं प्राधिकरण ने डीटीसी और पूर्व में नोएडा मेट्रो की तरफ से चलाई जाने वाली फीडर बसों के लिए बस शेल्टर बनवाए हुए हैं। अब इनको नए सिरे से संवारने की योजना है।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “परीक्षा में फेल हुई तो बनी फर्जी कस्टम अधिकारी” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा में फर्जी कस्टम महिला उप निरीक्षक को नालेज पार्क कोतवाली पुलिस ने सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। युवती कस्टम अधिकारी की ड्रेस पहनकर घूम रही थी। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह कस्टम अधिकारी बनना चाहती थी। इसके लिए एसएससी सीजीएल की परीक्षा दी थी, पर सफलता नहीं मिली। वह अवसाद में आ गई और लोगों को दिखाने के लिए कस्टम अधिकारी की ड्रेस पहनकर घूमने लगी। मंगलवार को वह सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन पर वर्दी पहनकर घूम रही थी। मेट्रो स्टेशन पर तैनात पाली प्रभारी मुख्य आरक्षी वंदना अहलावत ने महिला को रोका और पूछताछ करते हुए पड़ताल शुरू की तो पता चला कि युवती खुद को कथित कस्टम उपनिरीक्षक बता रही है। जांच करने पर वह कोई ठोस प्रमाण नहीं दे सकी। शक पर डायल 112 को सूचना दे सख्ती से पेश आने पर युवती टूट गई। युवती की पहचान हापुड़ जिले के पिलखुआ की आरफा के रूप में हुई है। सूचना पर स्वजन भी कोतवाली पहुंच गए। स्वजन ने बताया कि आरफा ने कस्टम अधिकारी बनने के लिए सीजीएल एसएससी की प्रतियोगी परीक्षा दी थी, पर उसे सफलता नहीं मिली। इससे वह अवसाद में रहने लगी। नालेज पार्क कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि महिला ने अब तक किसी भी राहगीर को नहीं ठगा है। उसकी काउंसलिंग कर स्वजन को सौंप दिया है। युवती के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।
Noida News: