Noida: मनुष्यों को भोगने पड़ते हैं कर्मों के फल: शास्त्री
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:57 AM
नोएडा । सेक्टर-93 के शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा में कथा व्यास आचार्य विनोद कृष्ण शास्त्री ने कथा में राजा परीक्षित एवं शुकदेव जी की कथा का वर्णन किया।
श्री शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के फल अवश्य भोगने पडते हैं, लेकिन भगवान की कथा सुनने से हमारा जीवन मंगलमय होता है और हमारे जीवन के सभी कष्ट कट जाते हैं।
जीवन आनंद दायक बन जाता है। भागवत कथा से ही हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर श्यामानंद मिश्र,संजय दूबे, अजय शुक्ला,प्रमोद मिश्रा,मनोहर लाल, रवि राघव,संजय शुक्ला आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे ।