नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर(Gautam Budh Nagar) में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर राकेश बहादुर सिंह के द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने कई स्थानों पर स्थित शराब की दुकानों व मॉडल शॉप का निरीक्षण किया।
प्रवर्तन अभियान में शामिल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द क्षेत्र 2 रवि जायसवाल व प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह द्वारा सेक्टर-22, सेक्टर-51, सलारपुर, हाजीपुर, गौर सिटी स्थित देशी विदेशी, बियर की दुकानों एवं मॉडल शॉप का सघन निरीक्षण एवं गोपनीय खरीददारी के द्वारा निर्धारित मूल्य पर बिक्री को सुनिश्चित किया गया।
वहीं बलराम सिंह आबकरी निरीक्षक क्षेत्र 3 द्वारा याकूबपुर, भंगेल, नयागांव, फेस टू, कार मार्केट में शराब की दुकानों की चेकिंग की गई और स्टॉक का सत्यापन किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 राहुल कुमार सिंह द्वारा नई मंडी दादरी विदेशी, आमका मोड़ देशी, दादरी विदेशी, खेड़ा चोगानपुर विदेशी और बियर दुकानो पर गुप्त रूप से टेस्ट परचेस करायी गयी। इस दौरान दुकानों के आस पास शराब ना पिलाने के लिए भी विक्रेताओ को कड़े निर्देश दिए गए।