Noida : नोएडा । एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल (Amity International Business School) द्वारा स्थायी विश्व स्तरीय संगठन बनाने के लिए व्यक्ति, ध्यये, साझेदारी, ग्रह और प्रदर्शन का पोषण पर बृहद अंर्तराष्ट्रीय व्यापार और शोध सम्मेलन इनबुश एरा वर्ल्ड सम्मेलन 2022 का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का शुभारंभ यूके के नार्थम्पटन विश्वविद्यालय के वाइस चासंलर प्रो निक पेटफोर्ड, यूके के चेलसी फूटबाल क्लब के नवाचार और शोध प्रमुख बेन स्मिथ, डिक्केन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो इयान मार्टिन, एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान और एमिटी गु्रप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अकादमिको को एमिटी ग्लोबल एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए यूके के नार्थम्पटन विश्वविद्यालय के वाइस चासंलर प्रो निक पेटफोर्ड ने कहा कि जब हम संकट का सामना कर रहे हो तो नये अवसरों को खोजना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जैसे कोरोना महामारी के दौरान नई तकनीकें, व्यापारिक अवसर और मेथेडोलॉजी उभरी है। भारत में ईडीटेक के क्षेत्र में प्रभावी विकास हुआ है जो क्रांतिकारी है। भारत की नई शिक्षा निती, शिक्षा के परिदृश्य में बदलाव लायेगी और यह छात्रों को अवसरों के साथ बदल रहे शिक्षण पर्यावरण को आत्मसात करने में मदद करेगी। शोध और नवोन्मेष, कौशल विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्यमिता और डाटा विश्लेषण कुछ क्षेत्र है ऐसे है जिनमें छात्रों को ध्यान केन्द्रीत करना चाहिए।
यूके के चेलसी फूटबाल क्लब के नवाचार और शोध प्रमुख बेन स्मिथ ने कहा कि आज हम नई तकनीके, प्रक्रिया, बेहतर संस्थान संरचना, नये दृष्टिकोण को देख रहे है नये पर्यावरण को अपना रहे है जिसका अत्यधिक महत्व है। एक रणनीतिक इरादे के साथ अंतराष्ट्रीय ब्रांड निर्माण के प्रयासों को बढ़ाकर और वैश्विक अध्ययन कार्यक्रम को मजबूत करके, नए अवसरों को प्राप्त करना और एक दूसरे से सीखने की धारणा ने विश्व को एक वैश्विक समुदाय बना दिया है। इस अवसर पर यूके के चेलसी फूटबाल क्लब के नवाचार और शोध प्रमुख श्री बेन स्मिथ को एमिटी ग्लोबल एक्सलेंस अवार्ड फॉर स्पोर्टस इनोवेशन एंड रिसर्च से सम्मानित किया गया। डिक्केन विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो इयान मार्टिन ने कहा कि महामारी से पूर्व देश अंतर्मुखी थे लेकिन अब हम परिवर्तन देख सकते है वे बाहर की ओर देख रहे है। विश्व के लोग आज डिजिटल माध्यम से जुड रहे है और आज यह विश्व अर्थव्यवस्था विकास के लिए बड़ा वरदान है।
एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान (Dr. Atul Chauhan, Chancellor of Amity University) ने संबोधित करते हुए कहा कि एमिटी में हम छात्रों को मूल्यों आधारित शिक्षण प्रदान करते है। किसी भी संस्थान में बड़ी संख्या में लोग कार्य करते है किंतु उसकी सफलता में उनका महत्व अधिक होता है जो पूरे जूनून से संस्थान के विकास में लगे रहते है। अगर आप कोई घोषणा करते है तो उसको पूर्ण करने के लिए पूरी मेहनत करे तभी आप सफल कहलायेगे। डा चौहान ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलनों को जरीए छात्रों को वैश्विक अनावरण प्राप्त होते है और छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए संस्थानों के मध्य आपसी सहमती आवश्यक है।