Noida : जैन मंदिर में जन अभिषेक यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:08 PM
नोएडा । आज सेक्टर-27 स्थित जैन मंदिर(Jain Temple) में मूर्ति स्थापना के साथ साथ जन अभिषेक यात्रा निकाली गई। इस दौरान इस कार्यक्रम में हजारों संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में पहुंचे नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष रामकुमार तंवर तथा कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभिषेक जैन व अन्य कांग्रेसी नेताओं का मंदिर के आचार्य दया सागर महाराज ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि इस भव्य जन अभिषेक यात्रा में शामिल होकर हम सभी को काफी आध्यात्मिक सुकून मिल रहा है। आज के माहौल को देखते हुए सिर्फ भगवान की भक्ति से ही मन को शांति मिलती है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र अंबावत, गौरव खंडेलवाल, राम कुमार शर्मा, अमित जैन, विशाल जैन, गीता शर्मा, श्रेया राठौर, डॉक्टर एसपी जैन, पवन जैन, अध्यक्ष सेक्टर-27 जैन मंदिर तथा महावीर जैन को दया सागर महाराज ने माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन अन्य सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जो सब धर्म समाज को एक साथ लेकर चलती है।