नोएडा। थाना कासना क्षेत्र के सलेमपुर गुर्जर में रहने वाले एक (14 वर्षीय) किशोर ने भैंस बांधने वाले छप्पर में लगे बिम से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कासना के थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी,कि एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान अंशु (14 वर्ष) पुत्र शेरखान निवासी सलेमपुर गुर्जर के रूप में हुई है।
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। आखिर उसने गाय,भैंस बांधने वाले छप्पर में बिम से फंदा डालकर आत्महत्या क्यों की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।