Noida: सेक्टर-110 से भंगेल मार्केट तक निकाला पैदल मार्च
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:03 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:03 AM
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल हरिश्चन्द्र नोएडा द्वारा एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा, थाना प्रभारी फेस-2 व पुलिस बल के साथ सेक्टर-110 से भंगेल मार्केट तक पैदल मार्च किया गया।
अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा द्वारा एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा, थाना प्रभारी फेस-2 सुजीत कुमार उपाध्याय व पुलिस बल के साथ सेक्टर-110 से भंगेल मार्केट तक पैदल मार्च किया गया।
पैदल मार्च के दौरान उनके द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी दी गई एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध प्रतित हो रहे लोगों को चेक भी किया गया। उनके द्वारा लेबर चौक पर शराब की दुकानों को भी चेक किया गया व सेल्समैन और स्टॉक के सत्यापन हेतु भी संबंधित को निर्देशित किया एवं अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
पैदल मार्च के दौरान आमजन से बातचीत करते हुए उनसे पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए और ड्यूटी पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को सक्रियता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।