Noida Metro : ग्रेनो वेस्ट में एनएमआरसी परियोजना को लगे पंख
Noida Metro: NMRC earned better results on other sources of revenue as well
भारत
चेतना मंच
18 May 2022 04:59 PM
Noida: नोएडा । एनएमआरसी (NMRC)की नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटरनोएडा नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित मेट्रो कारिडोर की संसोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मंजूरी दे दी है। इसे केंद्र सरकार के पास एप्रूवल के लिए भेजा गया है। 2682 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
पहले चरण में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर परियोजना अगले तीन साल में पूरा होते ही यहां रहने के लिए आने वाले करीब दस लाख लोगों को मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी। यह कॉरिडोर नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से इंटरचेंज के माध्यम से जुड़ेगा। फिलहाल, यहां एक लाख लोग रह रहे हैं। जो इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मेट्रो से जोडऩे की परियोजना पर मंथन चल रहा था। ऐसे में नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की ओर से सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित मेट्रो की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजी गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से संशोधित डीपीआर तैयार की गई थी। संशोधित डीपीआर के स्वीकृति का इंतजार था। इसे अब मंजूर कर लिया गया है। कॉरिडोर की डीपीआर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से तैयार की गई है। इस परियोजना की कुल लंबाई 14.958 किलोमीटर है और इसमें 9 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
एनएमआरसी ने बताया कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 9.1555 किलोमीटर के कॉरिडोर का काम होगा। यह सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 तक होगा। इस कॉरिडोर पर पांच स्टेशन होंगे। इसमें नोएडा सेक्टर-122, नोएडा सेक्टर-123, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4, ईकोटेक और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 होगा। दूसरे चरण में 5.8025 किलोमीटर का काम होगा। इस कॉरिडोर पर चार स्टेशन होंगे। इसमें ग्रेटर नोएडा सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-10, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-12 और ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 स्टेशन शामिल होंगे।