नोएडा। फेस दो थाना पुलिस ने पिछले डेढ़ वर्ष से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता (17 वर्षीय) किशोरी को सकुशल ढूंढ निकाला है। किशोरी को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
थाना प्रभारी विंध्यांचल तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर फेस-2 बस स्टैंड के पास से नाबालिग किशोरी को अपने संरक्षण में लिया। किशोरी 20 सितंबर वर्ष-2021 को नयागांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस संबंध में उसके परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार किशोरी के तलाश कर रही थी। डेढ़ वर्ष बीतने के पश्चात किशोरी को सकुशल संरक्षण में लिया गया है। चिकित्सीय परीक्षण व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। डेढ़ वर्ष बाद किशोरी के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए मुक्त कंठ से सराहना की है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।