नोएडा । विधायक पंकज सिंह(MLA Pankaj Singh) का जनसमवाद कार्यक्रम अब पूरे ज़ोर शोर से शुरू हो गया है। इसके चलते उन्होंने सेक्टर-56, कम्यूनिटी सेंटर से शुरुआत की। उसके बाद बारात घर, सेक्टर-12, नोएडा, नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-19, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-15। कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-14, ग्रीन बेल्ट, ए-8 के सामने, सेक्टर-46, सेंट्रल पार्क, पॉकेट-12, सेक्टर-82, स्वर्णिम विहार डुप्लेक्स, सेक्टर-82, पार्श्वनाथ सोसाइटी, सेक्टर-93, एमरॉल्ड कोर्ट, सेक्टर-93 में जनसंवाद किया। उन्होंने सभी जगह सेक्टरों की लोगों की समस्याओं को लेकर तुरंत ऐक्शन प्लान दिया। इसके लिए उनके साथ नोएडा अथॉरिटी के जल, बिजली, हॉर्टिकल्चर आदि सभी डिपार्ट्मेंट्स से अधिकारी रहे।
इस मौके पर मंत्री राजकुमार झा, मनोज चौहान, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, युवा मोर्चा महामंत्री मोहित शर्मा, मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, राम मेहर कौशिक, गौतम शर्मा, अनुज, राहुल शर्मा आदि कार्यकर्ता रहे।