Greater Noida- शटर काटकर चोरों ने मोबाइल की दुकान से की करोड़ों की चोरी
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
29 Nov 2025 06:40 PM
Greater Noida: नोएडा की कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र की एक मोबाइल की दुकान का शटर काटकर चोरों ने दीपावली की रात लाखों रुपए के मोबाइल फोन चोरी कर लिये। ये चोर इतने शेयर थे कि दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दुकान के मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूरजपुर कोतवाली की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर कस्बे में नूर मोबाइल के नाम से नूर मोहम्मद की मोबाइल फोन की दुकान है। दिवाली के चलते उन्होंने कई लाख रुपए के नए मोबाइल फोन मंगवाए थे। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे के करीब आसपास के लोगों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर कटा हुआ और दुकान खुली हुई है। इस पर तुरंत वह मौके पर पहुंचे और दुकान में जाकर देखने के बाद पता चला कि करोड़ो के नए मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। दुकान के मालिक नूर मोहम्मद के मुताबिक करीब 1.5 से 2 करोड़ के मोबाइल फोन दुकान से चोरी हुए हैं।
सूचना पर पहुंची कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने जांच के बाद पाया कि चोर दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी साथ ले गए हैं। डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगाए गए अन्य सीसीटीवी से पता चला ही कि चोर एक कार से आये थे। अभी तक चोरों के बारे और कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।