नोएडा । आज सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा (Former Center Minister Dr Mahesh Sharma) ने सेक्टर-5 में प्रदेश सरकार की मुफ्त राशन योजना के तहत लाभार्थियों को राशन वितरण करके शुभारंभ किया।
प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath)की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के सभी गरीब परिवारों को राशन मिलता रहा है। राशन लाभार्थियों को पहले से लागू राशन प्रणाली के तहत ही नमक, तेल एवं चना को भी सम्मिलित किया गयाहै । वो आगामी तीन महीने तक सभी लाभार्थियों को मिलता रहेगा। आज गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ महेश शर्मा ने इसकी शुरुआत सेक्टर-5, नोएडा से किया जिसमें काफी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, भाजपा नेता धर्मेन्द गुप्ता, लोकेश कश्यप, भारत भूषण शर्मा, हृदयानंद शाह, राजू कुमार, निरंजन कुमार, अमित अवाना, कुंदन कुमार समेत अन्य लाभार्थी मौजूद रहे।